राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026

र्वोदय पी.जी. कॉलेज, घोसी (मऊ) में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान एवं “जीरो फैटेलिटी समाधान” कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षणात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ/उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय द्वारा छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा शपथ के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 03 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, लापरवाही के दुष्परिणामों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण कर आमजन एवं छात्र समुदाय को जागरूक किया।
इसी क्रम में दिनांक 05 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में प्राथमिक उपचार, त्वरित चिकित्सीय सहायता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जीवनरक्षक कौशलों की जानकारी प्राप्त हुई।
इन समस्त कार्यक्रमों का संचालन एवं व्यवस्थापन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. नवनीत कुमार उपाध्याय, श्री संतोष कुमार राय, डॉ. जुबैर आलम, डॉ. कर्म वीर सिंह एवं रोवर्स रेंजर्स एन. एस. एस. के प्रशिक्षक श्री शम्भू नाथ तथा श्री राम भुवन यादव, श्री राहुल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।
यह सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, जागरूकता बढ़ाने वाला एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हो रहा है।/p>