Campaign Against Plastic

प्लास्टिक के खिलाफ सर्वोदय पी .जी. कॉलेज घोसी में चलाया गया अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को अपने दैनिक जीवन से हटाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित करने के मुख्य उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्या प्रो. वंदना पाण्डेय ने कहा कि हर साल 93 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है तथा इसकी 85% कचरा महासागर में जा गिरता है जो समुद्री जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचा रहा है पिछले 50 वर्षों में प्लास्टिक का उत्पादन 22 गुना से अधिक बढ़ गया है उन्होंने प्लास्टिक का पूर्णतया त्याग करने की अपील की एवं कृषि संकाय के प्राध्यापको द्वारा बताया गया की प्लास्टिक मिट्टी में सैकड़ो वर्षों तक दबे रहते हैं जिसके कारण पर्यावरण का क्षरण होता है जिससे मिट्टी की गुणवत्ता खराब होती है और वह खेती के लायक नहीं रहती ।इसलिए प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प लिया गया तथा इसके स्थान पर वैकल्पिक चीज जैसे पेपर के कप, पेपर ग्लास ,पत्तों से बने दोने , जूट के बैग व मिट्टी से बने कुल्हड़, लकड़ी से बने उत्पाद आदि का उपयोग किया जाए कार्यक्रम में डॉ. धनंजय शर्मा, श्री नितिल कुमार श्रीवास्तव ,श्री अजय मिश्र ,श्री चंदन कुमार मिश्र,श्री अमर नाथ जयसवाल,श्री ज्ञान प्रकाश पांडे एवं श्री राहुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।